Kantara 2 Movie Review Story Cast More

Movie NameKantara 2
Release Date 2 October 2025
Cast Rishab Shetty · Berme ; Jayaram · King Rajashekara ; Rukmini Vasanth · Kanakavathi ; Gulshan Devaiah · Kulashekara ; Rakesh Poojari.
Producer Vijay Kiragandur
Rating3/5

क्या हालचाल दोस्तों? नमस्ते एंड वेलकम। आप देख रहे हैं स्क्रीन वाला। कांतारा 2022 में आई थी। 16 करोड़ में बनी थी। लेकिन उसने सिर्फ हिंदी मार्केट में ही 100 करोड़ कमा लिए थे। सीधा कारण यह था कि ये फिल्म हमारे देवों से जुड़ी है। हमारी मिट्टी से जुड़ी है। हमारी उस संस्कृति से जुड़ी है जहां हम अपने विश्वास से पत्थर में भी देव को बुला सकते हैं। कांतारा ने हमारी उसी भावना को छुआ था। लेकिन इस फिल्म में बजट भी 125 करोड़ का था और ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन

1000 करोड़ की थी। यही इस फिल्म का सबसे बड़ा चैलेंज था और यही इस फिल्म ने बाजी मारी है।

फिल्म की कहानी एक राजा के साम्राज्य कांतारा के जंगलों में रहने वाले लोगों और आदिवासियों के बीच की कहानी है। जहां प्रभु के मधुबन के लिए राजा और आदिवासी दोनों ही लगे हैं। राजा का एक इतिहास है जिसके कारण वो अब जंगल में नहीं जा सकता। कांधारा वालों पर राजा का नियम है कि वह कभी राजा के दरबार में नहीं आ सकते और ना ही उसके साम्राज्य की किसी भी चीज या इंसान को छू सकते हैं। इसी बीच बरमे यानी ऋषभ शेट्टी हैं जिनको वो बंदरगाह लेना है जहां से व्यापार होता है। वहीं राजा अपने बेटे यानी गुलशन देवैया को इलाके का राजा बना देते हैं।

जिसको कांतारा में पैर रखना है। राजा बनते ही वो ऐसा कुछ कर देता है जो उसे नहीं करना चाहिए था। यहीं से वो टसल शुरू होता है। फिर यह वो डिवाइन एक्सपीरियंस लेकर आता है जिसके लिए हम कांतारा को जानते हैं। फिल्म के पॉजिटिव्स की बात करें तो इसमें वो सब कुछ है जिसके लिए आपने कांतारा को देखने के लिए टिकट खरीदी है। ऋषभ शेट्टी की परफेंस से लेकर देव और मानव के बीच के संबंध को बढ़िया तरीके से दिखाया गया है। किसी भी क्षेत्र के क्षेत्रपाल और भगवान के साथ वहां के लोगों का जो कनेक्शन होता है वो जरूरत पड़ने पर उनकी कैसे रक्षा करते हैं।

यह अपने आर्ट के जरिए फिल्म ने दिखाया है। लेकिन इसमें एक कदम ऊपर ले जाकर कहानी को थोड़ा और बड़ा किया गया है। इस पूरे वर्ल्ड बिल्डिंग में एक ही जगह की तीन सोसाइटीज को दिखाया गया है। इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी जबरदस्त है। एक चीज जिसने कांतारा को अपने कंपटीशन से एकदम अलग रखा था वो था इसका क्लाइमेक्स। आखिर के वो 20 मिनट इतने भारी थे जिसने पहले के दो घंटों की कमियों को भुला दिया था। लेकिन चाहे इस फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या

सेकंड हाफ या इसके एंटी क्लाइमेक्स सब कुछ पहले से ज्यादा बेहतर और बढ़िया है।

फिल्म के अंदर म्यूजिक से लेकर एक्शन सेट पीसेस भी लाजवाब है। कई सारे डायलॉग्स जैसे राजकुमारी कनकवती यानी रुक्मणी वसंत से ऋषभ शेट्टी का एक डायलॉग है कि जगह आपकी नहीं सिर्फ राज आपका है। यहां जंगल में ऋषभ शेट्टी के साथ वो वाला डायलॉग जहां कनकवती बोलती है कि ये आप बोल रहे हैं या आपके दैव याद करिए ठीक ऐसा ही डायलॉग 2022 वाली कांतारा में भी था। जिन मोमेंट्स पर ये डायलॉग आते हैं वो काफी इंपैक्टफुल है। अगर हम चाह लें तो शिव का हर भक्त अपने आप में शिव का गण है। ये सारे डायलॉग्स देखने में बढ़िया लगेंगे।

पहली फिल्म की तरह ही इसमें कॉमेडी का भी बहुत स्कोप था क्योंकि कुछ कैरेक्टर डिज़ाइंस ही वैसे थे। इसमें पहली फिल्म के मुकाबले ज्यादा कॉमेडी सीन्स हैं। लेकिन कई जगह देखकर ऐसा भी लगा कि इसमें 2022 की कांतारा का टेंपलेट इस्तेमाल हुआ है। फिल्म का सीजीआई और वीएफएक्स ओवरऑल बढ़िया तो है। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में एक बहुत बड़ा क्रिएचर आता है जो साफ पता चल रहा था कि सीजीआई था। मतलब भाई मालूम है कि लड़ने के लिए उतना बड़ा क्रिएचर तो बनाओगे नहीं, लेकिन कम से कम वह कन्विंसिंग तो लगना चाहिए था। पर सबसे बड़ी कमी इस फिल्म की यही रही कि यह लगभग 3 घंटे लंबी है।

जहां काफी सारे पार्ट्स मेरे हिसाब से एडिटिंग टेबल पर एडिट किए जा सकते थे। साथ ही ऋषभ शेट्टी का वो पोस्ट इंटरवल की लड़ाई जहां हमको वो पहली वाली कांतारा जैसा इफेक्ट नहीं लगा। अब इसमें ऋषभ शेट्टी ने अपना 101% दिया तो है। कोई कमी नहीं। लेकिन जब हमने कांतारा में वो सीन देखा था तो हमारे लिए वो एकदम से आउट ऑफ द बॉक्स चीज थी। इसमें हमने पहले ही वो देखा हुआ है। इसलिए शायद यह सीन उतना इंपैक्ट नहीं डालेगी।

लेकिन क्लाइमेक्स में एक ऐसी चीज जरूर है जिसने पूरे थिएटर से हाथ जुड़वा दिए। ऋषभ शेट्टी नो डाउट इस जनरेशन की सबसे बड़ी एक्टर्स में से एक हैं। किसी सीन के लिए पूरी तरह से कमिट कर जाना क्या होता है? ये उसका एक एग्जांपल है। उनकी मसल बिल्डिंग बहुत तगड़ी है। देसी बॉडी जहां सिक्स पैक्स एब्स नहीं है बल्कि हाथों का दम दिखाई देता है। ओवरऑल ये फिल्म आप देख सकते हैं। पूरी फिल्म के अंदर कुछ भी ऐसा सीन नहीं है जो आप अपने परिवार के साथ नहीं दे सकते। हां, एक छोटा सा सीन इस फिल्म में है जो जब आता है तब आप अपने बच्चे को चॉकलेट देकर थोड़ा बहला सकते हो और उसे समझा सकते हो कि बेटा अभी ये खा लो।

अभी स्क्रीन पर मत देखना। ये सीन निकल जाएगा तब देखना है। बाकी आपने ये फिल्म देखी या नहीं? अगर देख चुके हैं तो कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताना। चैनल को सब्सक्राइब करके जाना। स्क्रीन वालों पर मिलेंगे जल्दी। फिलहाल के लिए बाय-ब जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *